सिर्फ इन Makeup Products से पा सकती है कम्पलीट Makeup look



ज़रूरी नहीं कि कम्प्लीट और खूबसूरत Makeup look के लिए आपके पास ढेर सारे Products होने चाहिए. परफेक्ट Makeup look आप कुछ Products से भी पा सकती हैं. जी हां, ऐसे कुछ Products हैं जिनके इस्तेमाल से आप किसी भी मौके पर खूबसूरत लुक पा सकती हैं. इसके लिए आपको ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे. तो आप भी जानिए ऐसे ही 5 Makeup products जो आपको देंगे Complete makeup look.नोट- मेकप शुरू करने से पहले चेहरे को धोकर पोंछने के बाद एक अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं. इससे आपको मेकप के लिए स्मूद बेस मिलेगा और Products आसानी से अप्लाई होंगे.

बीबी या सीसी क्रीम

ये आपके फाउंडेशन की कमी पूरी कर आपको Flawless look देगा. अगर आपके चेहरे पर किसी तरह के दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स की परेशानी ना हो, तो बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें. वहीं, फुल कवरेज के लिए सीसी क्रीम (Color Correcting Cream) लगाएं. ये आपके चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाकर खूबसूरत लुक देगी.

काजल

ज़रूरी नहीं कि IMacup के लिए आपके पास Eyeshadow और Eyeliner मौजूद हो. आप एक काजल से भी IMacup कर सकती हैं. जी हां, इससे आप आसानी से स्मोकी लुक पा सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले अपनी ऊपर की लैशलाइन पर काजल से एक मोटी लाइन बनाएं. फिर इसे स्मजिंग ब्रश से धीरे-धीरे पूरी आइलिड्स पर फैलाएं. नीचे की लैशलाइन पर भी काजल लगाकर इसे स्मज़ करें. आखिर में मस्कारा लगाएं. इतना ही नहीं, आप अपनी ब्लैक या ब्राउन आई पेंसिल को ब्रो पेंसिल की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

लिपस्टिक

इसके एक स्ट्रोक से आपका लुक ग्लैमरस बन जाता है. इसके बिना आपका Makeup अधूरा है. इसलिए एक अच्छा लिप कलर अपने Makeup किट में हमेशा रखें. इतना ही नहीं, इसे आप ब्लश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. बस हल्की सी Lipstick लें और ब्रश से इसे चीकबोन्स पर लगाएं. इसके अलावा, आप चाहे तो इसे Eyeshadow की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. Eyelids पर इसे लगाकर ब्लेंडिंग ब्रश से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें.

मस्कारा

ये आपकी पलकों के साथ आंखों को भी खूबसूरत लुक देता है. इसलिए IMacup का ये प्रोडक्ट आप अपने पास ज़रूर रखें. परफेक्ट लुक के लिए इसका एक कोट लगाने के बाद पलकों पर हल्का पाउडर लगाएं और फिर दूसरा कोट लगाएं. इतना ही नहीं, इसे आप ज़रूरत पड़ने पर आईलाइनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको एक एंगल्ड ब्रश की ज़रूरत है. जैसा कि मस्कारा क्रीम और जेल आईलाइनर वाले फॉर्मूले से बना होता है इसलिए ये इसकी कमी आसानी से पूरी कर सकता है. अपना वॉटरप्रूफ मस्कारा एंग्लड ब्रश से लें और जैसे आप अपना रेग्युलर जेल या क्रीम आईलाइनर लगाती हैं उसी तरह इसे अप्लाई करें.

कॉम्पैक्ट पाउडर

आपके मेकप को लंबे वक्त तक खराब होने से ये बचाने में मदद करेगा और आपको फ्लॉलेस लुक देगा. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसे ज़रूर इस्तेमाल करें. ये आपके चेहरे के एक्सेस ऑयल को सोखकर आपके मेकप को खराब नहीं होने देता है और ऑयलीनेस से भी राहत दिलाता है.

Comments